Rudrapur News: उपचार के दौरान सड़क हादसे में घायल की मौत, केस दर्ज
रुद्रपुर, जुलाई 30 -- Rudrapur News: पंतनगर। सड़क हादसे में घायल एक युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। संजय कालोनी निवासी जहीर अंसारी ने पुलिस को तहरीर दी है। बताया कि पांच जुलाई की रात वह और उसका भाई ताहिर अंसारी बरेली जा रहे थे। गोलगेट के पास बरेली-नैनीताल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। हादसे में भाई गंभीर रूप से घालय हो गया। 108 एंबूलेंस से एसटीएच हल्द्वानी पहुंचाया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे राममूर्ति मेडिकल कालेज बरेली रेफर कर दिया था। जहां इलाज के दौरान उसके भाई की मौत हो गई। कोतवाल पंतनगर नंदन सिंह रावत ने बताया कि मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.