Rudrapur News: उधार चुकाने के बाद भी बकाये का तकादा, ब्याजखोरी का आरोप
रुद्रपुर, अगस्त 11 -- Rudrapur News: दिनेशपुर, संवाददाता। नगर की वार्ड चार निवासी महिला ने रुद्रपुर निवासी एक व्यक्ति पर उधार चुकाने के बाद भी बकाये का तकादा करने और पति को जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी तहरीर में वार्ड चार निवासी प्रिया सिंह ने बताया कि उनके पति अमर सिंह ने वर्ष 2022 में रुद्रपुर निवासी रजनीश अरोड़ा से 50 हजार रुपये उधार लिए थे। आरोप है कि इसके बाद पिछले चार वर्षों में वह करीब ढाई लाख रुपये चुका चुके हैं। इसके बावजूद आरोपी अब भी 50 हजार रुपये बकाया होने की बात कहकर रकम का तकादा कर रहा है। आरोप है कि आठ अगस्त को आरोपी ने फोन कर उनके पति को धमकी दी। इससे पहले भी आरोपी पर गाली-गलौज करने और गोली मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.