रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: किच्छा। ग्राम दोपहरिया में शहरी विकास विभाग से बनी सड़क उद्घाटन से पहले ही दरक गई। बीस सूत्रीय कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने दोपहरिया पहुंच कर संबधित विभाग के अधिकारियों से नाराजगी जताई। ग्राम दोहपरिया में पेयजल की लाइन डाले जाने से सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद शहरी विकास विभाग ने वहां सीसी सड़क बनाई थी। सड़क उद्घाटन से पहले ही दरकनी शुरू हो गई। शिकायत मिलने पर बीस सूत्रीय कार्यक्रम के उपाध्यक्ष रामपाल सिंह ने मौके पर पहुंच कर संबधित विभाग के उच्चाधिकारियों से वार्ता कर सड़क की गुणवत्ता सही नहीं होने पर नाराजगी जताई। उन्होंने संबधित विभाग के जेई को ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...