Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति प्रतियोगिता का समापन
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: दिनेशपुर। मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना-2026 के तहत विकासखंड एवं नगर पालिका गदरपुर स्तरीय प्रतियोगिता का रविवार को स्पोर्ट्स स्टेडियम दिनेशपुर में समापन हुआ। दूसरे दिन आठ से 14 वर्ष आयु वर्ग के बालकों की शारीरिक दक्षता एवं चयन प्रक्रिया हुई। न्याय पंचायत गोविंदपुर, बराखेड़ा, आनंदखेड़ा, नगर पंचायत दिनेशपुर और गूलरभोज के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रत्येक आयु वर्ग में न्याय पंचायत एवं नगर पंचायत स्तर से छह-छह खिलाड़ियों का चयन किया गया। नगर पालिका गदरपुर स्तर से तीन-तीन बालक-बालिकाओं का चयन जिला ट्रायल के लिए हुआ। यह भी पढ़ें- Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता शुरू
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.