Rudrapur News: उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति चयन प्रतियोगिता में बालिकाओं ने दिखाया दम
रुद्रपुर, जुलाई 22 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। किसान इंटर कॉलेज, लालपुर में बुधवार को नगर पंचायत स्तरीय मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी छात्रवृत्ति योजना के तहत चयन के लिए दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का शुभारंभ नगर पंचायत लालपुर के अध्यक्ष प्रतिनिधि अमृतपाल रंधावा ने किया। प्रतियोगिता के पहले दिन 9 से 10 वर्ष आयु वर्ग में 30 मीटर फ्लाइंग रन, स्टैंडिंग ब्रॉड जंप, शटल रन, मेडिसिन बॉल पुट और 600 मीटर दौड़ का आयोजन किया गया। विभिन्न स्पर्धाओं में प्राप्त अंकों के आधार पर आगमन स्कूल, लालपुर की रबनूर कौर प्रथम और माउंट सेंट मेरी स्कूल की कायनात द्वितीय रहीं। 12 से 13 वर्ष आयु वर्ग में भारतीयम इंटरनेशनल स्कूल की हिताक्षी बिष्ट ने प्रथम और माउंट सेंट मेरी स्कूल की तृषा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, 13 से 1...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.