Rudrapur News: उत्तराचंल कॉलोनी के पास पहुंचा मगरमच्छ, हड़कंप
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा। कंजाबाग रोड पर उत्तराचंल कॉलोनी के पास रविवार शाम मगरमच्छ के आ जाने से हड़कंप मच गया। सभासद गोकुल ओली ने इसकी सूचना वन विभाग के अधिकारियों को दी। सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी हरेन्द्र सिंह बिष्ट खटीमा रेंज के वनकर्म़ियों के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मगरमच्छ का रेस्क्यू किया। इसके बाद उसे सुरक्षित लोहियाडेड की सूखी नहर में छोड़ दिया। रेस्क्यू टीम में जयवीर सिंह, दीपक कश्यप व सूरज कुमार शामिल रहे। यह भी पढ़ें- Pilibhit News: तालाब से निकल कर आबादी के करीब पहुंचा मगरमच्छ
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.