रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: पंतनगर। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश महामंत्री एवं राज्य आंदोलनकारी डॉ. गणेश उपाध्याय ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि यदि उनके बयान से उत्तराखंड की जनता की भावनाएं आहत हुई हैं तो उन्हें अपनी बात स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस ऐसे किसी भी बयान का समर्थन नहीं करती, जिससे प्रदेश के लोगों का अपमान हो। डॉ. उपाध्याय ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि प्रदेश का सम्मान केवल राजनीतिक बयानबाजी तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सरकार को बेरोजगारी, पलायन, शिक्षा, स्वास्थ्य और अंकिता भंडारी हत्याकांड में सीबीआई जांच तथा कथित वीआईपी की भूमिका पर भी जवाब देना चाहिए। यह भी पढ़ें- Rishikesh News: संशोधित..तीर्थनगरी वासियों का सपा प्रमुख के खिलाफ प्रदर्श...