रुद्रपुर, अगस्त 12 -- Rudrapur News: किच्छा, संवाददाता। उत्तरांचल मुस्लिम यूथ मोर्चा की ओर से छठे प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि और आयोजन मंगलवार शाम राजीव गांधी कम्युनिटी हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ लखनऊ विश्वविद्यालय के उर्दू विभागाध्यक्ष डॉ. अब्बास रजा नय्यर और किसान कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष हरेंद्र सिंह लाडी ने किया। इंटरमीडिएट के मेधावी विद्यार्थियों फलक नाज, इल्मा अंसारी, माही बजाज, चांदनी राठौर, अंशप्रीत कौर, अश्मित कौर, रमनीत कौर, आरयू गुप्ता, मनरूप कौर, स्पर्श गोयल, दीपाली सिंह, कौशल गंगवार, रितिका कुमारी, उजैर मलिक, श्रेया यादव, आकांक्षा, गुंजन, रितिका चौधरी, अमृत कौर, आदित्य गोयल, नूर फात...