Rudrapur News: उक्रांद के वरिष्ठ नेता डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के निधन पर शोक
रुद्रपुर, नवम्बर 7 -- Rudrapur News: पंतनगर। उक्रांद के संरक्षक, पूर्व विधायक एवं नीति निर्धारण समिति के अध्यक्ष डॉ. नारायण सिंह जंतवाल के आकस्मिक निधन से उक्रांद कार्यकर्ताओं में शोक की लहर दौड़ गई। स्वास्थ्य जांच के लिए दिल्ली गए डॉ. जंतवाल का शुक्रवार रात अस्पताल में निधन हो गया। वह अपने पीछे पत्नी और दो बेटियों को छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार को रानीबाग में होगा। उक्रांद जिलाध्यक्ष जीवन सिंह नेगी ने बताया कि डॉ. जंतवाल ने पृथक उत्तराखंड राज्य आंदोलन के दौरान तराई क्षेत्र में आंदोलन की अलख जगाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यह भी पढ़ें- Nainital News: नैनीताल के पूर्व विधायक डॉ. नारायण सिंह जंतवाल का निधन
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.