Rudrapur News: ईओ का चार्ज लेने नानकमत्ता पहुंचे कोटिया वापस लौटे
रुद्रपुर, अगस्त 21 -- Rudrapur News: नानकमत्ता, संवाददाता। नगर पंचायत नानकमत्ता में अधिशासी अधिकारी राकेश कोटिया के खिलाफ बोर्ड सभासदों ने बेमियादी धरना दिया था, जिसके बाद शहरी विकास विभाग ने उनका तबादला जसपुर कर दिया था। बाद में स्थानांतरण निरस्त होने पर वह नानकमत्ता पहुंचे, लेकिन विरोध के चलते कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाए।शुक्रवार सुबह 10 बजे ईओ राकेश कोटिया नगर पंचायत कार्यालय नानकमत्ता में अधिशासी अधिकारी का कार्यभार ग्रहण करने पहुंचे। हालांकि, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रेम सिंह टुरना ने उन्हें चार्ज देने से इनकार कर दिया। उन्होंने ईओ को अवगत कराया कि उनकी कार्यप्रणाली से नगर पंचायत नानकमत्ता का बोर्ड और सफाई कर्मचारी संतुष्ट नहीं हैं। यदि उन्हें चार्ज दिया गया, तो बोर्ड सदस्य और कर्मचारी पुन: धरना-प्रदर्शन करेंगे। अध्यक्ष टुरना ने बताया कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.