Rudrapur News: ईंट से हमला कर युवक की हत्या करने का आरोपी गिरफ्तार
रुद्रपुर, अगस्त 16 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। खेड़ा क्षेत्र में लूडो खेलने के दौरान हुए विवाद में युवक के सिर पर ईंट से हमला कर हत्या करने के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी ईंट भी बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार, वार्ड नंबर 18 खेड़ा निवासी फरमान पुत्र अजीज ने 12 अगस्त को कोतवाली रुद्रपुर में तहरीर दी थी। इसमें बताया था कि गोलू नाम के युवक ने उसके भाई 27 वर्षीय शाहनवाज के सिर पर जान से मारने की नीयत से ईंट से हमला किया। गंभीर रूप से घायल शाहनवाज का अस्पताल में उपचार चल रहा था, जहां 13 अगस्त की रात उसकी मौत हो गई। घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने पहले दर्ज मुकदमे में धारा 109 बीएनएस के तहत कार्रवाई की थी। शाहनवाज की मौत के बाद मुकदमे को धारा 103 बीएनएस में तरम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.