रुद्रपुर, जुलाई 20 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। इस्कॉन के तत्वावधान में सोमवार को शक्ति विहार से भगवान श्रीजगन्नाथ की भव्य रथयात्रा निकाली गई। यात्रा में विधायक शिव अरोरा शामिल हुए। उन्होंने भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा के रथ को खींचकर पूजा-अर्चना की। विधायक अरोरा ने कहा कि ओडिशा के पुरी से निकलने वाली विश्व प्रसिद्ध भगवान जगन्नाथ रथयात्रा करोड़ों सनातन श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक है। भगवान जगन्नाथ अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा के साथ नगर भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देकर उन पर अपनी कृपा बरसाते हैं। उन्होंने इस पावन यात्रा में शामिल होने को अपना सौभाग्य बताते हुए क्षेत्रवासियों के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। यह भी पढ़ें- Muzaffarpur News: इस्कॉन मंदिर से निकली प्रभु जगन्नाथ की रथयात्रा, रस्सी खींचने की लगी होड़ र...