रुद्रपुर, जुलाई 18 -- Rudrapur News: पंतनगर। जीबी पंत कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय स्थित इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (इग्नू) अध्ययन केंद्र में नए सत्र के लिए विभिन्न स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा और सार्टिफिकेट पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया जारी है। केंद्र के समन्वयक पंकज कुमार सिंह ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई तक इग्नू देहरादून क्षेत्रीय केंद्र की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन कर प्रवेश पा सकते हैं। पूर्व में प्रवेश की अंतिम तिथि 15 जुलाई निर्धारित की गई थी। यह भी पढ़ें- इग्नू अध्ययन केंद्र में बढ़ाई गई नामांकन की तिथि यह भी पढ़ें- इग्नू में नामांकन अब 31 तक यह भी पढ़ें- इग्नू में जुलाई सत्र के लिए नामांकन तिथि का हुआ विस्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...