रुद्रपुर, अक्टूबर 14 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। इंस्पायर अवॉर्ड मानक योजना 2026 के तहत खटीमा विकासखंड के सभी 150 विद्यालयों ने नामांकन पूरा कर शत-प्रतिशत सहभागिता का लक्ष्य हासिल किया है। इन विद्यालयों के 728 विद्यार्थियों ने अपने नवाचारी विचारों के साथ पंजीकरण कराया है। इस उपलब्धि से क्षेत्र के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और समस्या समाधान की क्षमता को प्रोत्साहन मिलेगा। योजना के तहत चयनित प्रत्येक विद्यार्थी को 10 हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। खटीमा विकासखंड में नामांकन पूरा करने वाले विद्यालयों में 10 राजकीय इंटरमीडिएट विद्यालय, 12 राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, चार आवासीय राजकीय विद्यालय, 17 अशासकीय विद्यालय, 26 राजकीय जूनियर हाईस्कूल और 81 मान्यता प्राप्त विद्यालय शामिल हैं। इंस्पायर अवॉर्ड मानक के...