Rudrapur News: आस्था, प्रेम और सौभाग्य का पर्व है हरियाली तीज : कविता
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। पीलीभीत रोड स्थित एक होटल में गुरुवार को तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक गीत-संगीत, मेहंदी, शृंगार और विभिन्न मनोरंजक गतिविधियों का आनंद लिया। महोत्सव की मुख्य अतिथि विधायक भुवन चंद्र कापड़ी की धर्मपत्नी कविता कापड़ी ने कहा कि हरियाली तीज आस्था, प्रेम और सौभाग्य का विशेष पर्व है। ऐसे आयोजन महिलाओं को आपस में जोड़ने के साथ अपनी प्रतिभा और संस्कृति को साझा करने का अवसर प्रदान करते हैं। आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना रही हैं। तीज जैसे पर्व महिलाओं के बीच आपसी प्रेम और आत्मीयता को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में खटीमा की महिला ब्लॉगरों और सोशल मीडिया से जुड़ी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। यह भी पढ़ें- Rampur News: रामपुर लेडीज क्लब ने धूमधाम से मनाया त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.