रुद्रपुर, अगस्त 23 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। कलेक्ट्रेट गेट के बाहर सात सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार से चल रहा भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) का धरना रविवार शाम प्रशासन के आश्वासन के बाद समाप्त हो गया। अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय और उपजिलाधिकारी मनीष बिष्ट ने किसानों को उनकी मांगों को शासन स्तर तक पहुंचाने और समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पैरवी का भरोसा दिया। साथ ही सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय में भाकियू पदाधिकारियों के साथ वार्ता का समय तय किया गया है। वार्ता के बाद किसान आंदोलन की अगली रणनीति तय करेंगे। रविवार को धरना स्थल पर किसानों की संख्या लगातार बढ़ती रही। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा उत्तर प्रदेश से भी किसान आंदोलन में शामिल होने पहुंचे। किसान जिलाधिकारी से सीधे वार्ता और मांगों पर ठोस निर्णय की मांग पर ...