रुद्रपुर, नवम्बर 3 -- Rudrapur News: गूलरभोज। राजकीय आश्रम पद्धति बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय व जनजाति आईटीआई में मंगलवार को कार्यशाला आयोजित की गई। इसमें जनजाति गौरव दिवस पखवाड़ा पर थारू एवं बुक्सा जनजाति की पारंपरिक लोककला, संगीत, नृत्य और हस्तशिल्प के संरक्षण पर जोर दिया गया। इसमें कलाकार अर्जुन सिंह ने छात्राओं को थारू होली के पारंपरिक गीत, नृत्य, ढोल, हारमोनियम और ढोलकी वादन की जानकारी दी। थारू झिंझीं और बुक्सा नृत्य की विशेषताओं से परिचित कराया। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़े के तहत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में पारंपरिक वस्तुओं की प्रदर्शनी लगाई गई। तिलपुरी की हस्तशिल्पियों रामवती देवी, विमला देवी, ममता देवी और राधा ने छात्र-छात्राओं को हस्तनिर्मित वस्तुएं बनाने का प्रशिक्षण दिया। य...