Rudrapur News: आशा वर्कर्स एक सितंबर को ब्लॉक स्तर पर देंगी धरना
रुद्रपुर, अगस्त 26 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। उत्तराखंड आशा हेल्थ वर्कर्स यूनियन (ऐक्टू से संबद्ध) से जुड़ी आशा वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एक सितंबर को ब्लॉक स्तर पर धरना देंगी। यूनियन की ब्लॉक उपाध्यक्ष शमरीन सिद्दीकी ने बताया कि सभी आशा वर्कर्स एकजुट होकर नगर में रैली निकालेंगी। इसके बाद उपजिला अस्पताल पहुंचकर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक को मांगपत्र सौंपेंगी और अस्पताल परिसर में धरना देंगी। उन्होंने बताया कि आशाओं की प्रमुख मांगों में नियमित कर्मचारी का दर्जा देने, न्यूनतम 42 हजार रुपये वेतन, पेंशन, स्थायीकरण और ईएसआईसी के तहत स्वास्थ्य बीमा का लाभ देना शामिल है। इसके अलावा आशा वर्कर्स को सरकारी कर्मचारी घोषित करने और श्रम कोड वापस लेने की मांग की जा रही है। मांगें पूरी नहीं होने पर प्रत्येक मंगलवार को धरना-प्रदर्शन करने...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.