Rudrapur News: आलावृद्धि में मां भगवती के जागरण में झूमे भक्त
रुद्रपुर, अक्टूबर 12 -- Rudrapur News: खटीमा। ग्राम सभा आलावृद्धि स्थित आदर्श शिक्षा निकेतन में रविवार रात आयोजित जागरण में मां भगवती के भजनों पर श्रद्धालु झूम उठे। ग्रामीणों ने जागरण में शामिल होकर मां जगदंबा का आशीर्वाद प्राप्त किया। धार्मिक आस्था और भक्ति से ओतप्रोत इस आयोजन में मां भगवती की स्तुति और भजनों के माध्यम से श्रद्धालुओं ने माता रानी का गुणगान किया। जागरण के दौरान क्षेत्रवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और खुशहाली की कामना की गई। भाजयुमो के प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश चंद्र भट्ट ने कहा कि धार्मिक आयोजन सामाजिक एकता, आपसी सद्भाव और सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। यहां ग्राम प्रधान चंद्रकला आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.