रुद्रपुर, जुलाई 6 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। गाबा चौक पर युवक की ओर तमंचे से फायर झोंकने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश मिलने के बाद फरार आरोपी के घर कुर्की का नोटिस चस्पा किया है। 21 जून की देर रात डिबडिबा बिलासपुर निवासी एशप्रीत सिंह अपने दोस्त गुरदीप सिंह और अर्जुन सिंह के साथ रुद्रपुर आया था। आरोप था कि गाबा चौक के पास पहले से मौजूद डिबडिबा बिलासपुर रामपुर निवासी जितेंद्र चौधरी उर्फ विरथ चौधरी पुत्र रामचरण चौधरी ने एशप्रीत को जान से मारने की नीयत से तमंचे से उसकी ओर दो फायर किए थे और फरार हो गया था। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज किया था। लगातार दबिश के बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने पर पुलिस ने न्यायालय से गैर जमानती वारंट लिया था। इसके बाद कुर्की के लिए आवेदन किया था। एसआई प्रदीप पंत ने बताया कि कोर्ट से कुर्की के आदेश मिलने...