Rudrapur News: आयुर्वेदिक शिविर में 85 मरीजों ने लिया निःशुल्क उपचार का लाभ
रुद्रपुर, जुलाई 13 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट में रविवार को भारत विकास परिषद, विवेकानंद शाखा की ओर से निःशुल्क आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 85 लोगों ने निःशुल्क आयुर्वेदिक परामर्श एवं औषधियों का लाभ उठाया। शिविर के दौरान 10 मरीजों का अग्निकर्म, 18 मरीजों की कपिंग थैरेपी तथा एक मरीज का विशेष विधा कर्म किया गया। उपचार के बाद कई मरीजों को तत्काल राहत मिलने पर उन्होंने चिकित्सकों के प्रयासों की सराहना की।शाखा पदाधिकारियों ने बताया कि शिविर की सफलता से उत्साहित होकर भविष्य में केवल आयुर्वेदिक चिकित्सा शिविर आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि समाज सेवा एवं जनकल्याण के उद्देश्य से ऐसे निःशुल्क शिविर आगे भी नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे।शिविर में डॉ. पवन कक्कड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.