रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। गदरपुर क्षेत्र में रविवार को आपसी रंजिश के चलते दो पक्षों के बीच खूनी संघर्ष हो गया। सरदार नगर अंडरपास के पास घात लगाकर बैठे लोगों ने एक युवक की बेरहमी से पिटाई करने के बाद उसके पैर में गोली मार दी। उसे प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रुद्रपुर रेफर किया गया। वहीं घटना में दूसरे पक्ष का एक व्यक्ति भी घायल हुआ है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार, एक कार में सवार तीन लोग रुद्रपुर से बांसखेड़ी की ओर जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार सरदार नगर अंडरपास के पास पहुंची, वहां पहले से दो वाहनों में सवार लोग घात लगाए बैठे थे, जबकि दो अन्य वाहन पीछे से आ गए। आरोप है कि हमलावरों ने कार सवारों को घेर लिया और बेरिया दौलत निवासी गगनदीप सिंह पुत्र सुखदेव सिंह के साथ जमकर मारपीट की। आ...