रुद्रपुर, अक्टूबर 13 -- आपदा जागरूकता और पंचगव्य दिवस कार्यक्रम Rudrapur News: पंतनगर। उत्तराखंड जैवप्रौद्योगिकी परिषद पंतनगर में मंगलवार को अंतरराष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण व पंचगव्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि अखिल भारतीय गौ सेवा प्रशिक्षण प्रमुख केईएन राघवन ने कहा कि भारतीय परंपरा में गाय का कृषि, ग्रामीण जीवन और प्रकृति के साथ गहरा संबंध रहा है। उन्होंने दूध, दही, घी, गोमूत्र और गोबर से बनने वाले पंचगव्य के पारंपरिक महत्व की जानकारी देते हुए गौ उत्पादों से संबंधित मान्यताओं के वैज्ञानिक परीक्षण पर जोर दिया। परिषद के निदेशक डॉ. संजय कुमार ने कहा कि उत्तराखंड भूकंप, भूस्खलन, अतिवृष्टि और बाढ़ जैसी आपदाओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में जागरूकता और समय पर बचाव की जानकारी बेहद जरूरी है। कार्यक्रम में पंतनगर एय...