रुद्रपुर, अक्टूबर 30 -- Rudrapur News: गदरपुर। शुक्रवार को विधायक अरविंद पांडे ने आपदा प्रभावित किसानों को आर्थिक राहत दिलाने के लिए विकास दिवस पर एसडीएम अमृता शर्मा और बैंक अधिकारियों के साथ बैठक की। विधायक ने बैंक अधिकारियों से आपदा प्रभावित क्षेत्रों के किसानों को राहत देने के लिए सकारात्मक कदम उठाने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि जिन किसानों की फसलों और संपत्ति को आपदा से नुकसान पहुंचा है, उनकी परेशानियों को समझते हुए बैंक हरसंभव आर्थिक राहत उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने किसानों की क्षतिपूर्ति और आर्थिक कठिनाइयों के समाधान के लिए संवेदनशीलता से काम करने पर जोर दिया। बैठक में एलडीएम कमल कुमार, राजेश पपने, रामा रावत, संजीव कुमार, नीरज मेहता, प्रीत सिंह, कमलेश कुमार, स्वदेश सक्सेना, कमल कुमार ग्रोवर, बलकार सिंह, डीएस बिष्ट, अभिषे...