Rudrapur News: आपत्तियों के निष्पक्ष निस्तारण की मांग को कांग्रेस का धरना
रुद्रपुर, अगस्त 18 -- Rudrapur News: गदरपुर, संवाददाता। एसआईआर प्रक्रिया के तहत मतदाताओं के खिलाफ दर्ज आपत्तियों के निष्पक्ष और नियमानुसार निस्तारण की मांग को लेकर मंगलवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने तहसील परिसर में धरना-प्रदर्शन किया। पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन और कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र पाल सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्रवासियों ने एसडीएम अमृता शर्मा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में फॉर्म-7 के तहत दर्ज आपत्तियों की निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार निस्तारण करने की मांग की गई। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि एक ही व्यक्ति द्वारा एक से अधिक आपत्तियां दर्ज किए जाने की बात सामने आ रही है। कांग्रेस नेताओं ने इसे गंभीर मामला बताते हुए पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- उत्तराखंड SIR में दिल्ली-बरेली व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.