Rudrapur News: आठ घंटे ठप रही सिडकुल क्षेत्र की बिजली आपूर्ति
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल क्षेत्र में अपग्रेडेशन कार्य के चलते रविवार को सुबह 10 बजे से शाम करीब छह बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। ऊर्जा निगम ने निर्धारित शटडाउन की सूचना पहले ही जारी कर दी थी। इसके मद्देनजर सिडकुल स्थित कई औद्योगिक इकाइयों ने वैकल्पिक व्यवस्थाएं कर ली थीं। जिन उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति बाधित रहने की जानकारी थी, उन्होंने एक दिन पहले ही पानी की टंकियां भरने सहित अन्य आवश्यक तैयारियां कर ली थीं। हालांकि बड़ी संख्या में ऐसे उपभोक्ता भी रहे, जिन्हें शटडाउन की सूचना समय पर नहीं मिल सकी। इसके चलते उनके दैनिक कार्य प्रभावित हुए और उन्हें पानी समेत अन्य जरूरी सुविधाओं के लिए परेशानियों का सामना करना पड़ा। यह भी पढ़ें- Haridwar News: बहादराबाद औद्योगिक क्षेत्र और सिडकुल में बिजली कटौती ने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.