Rudrapur News: आठ कुमाऊं के गौरव सेनानियों ने गठित की नई कार्यकारिणी
रुद्रपुर, अक्टूबर 25 -- Rudrapur News: खटीमा। तहसील परिसर में रविवार को आठ कुमाऊं के गौरव सेनानियों की बैठक हुई। इसमें पुरानी कार्यकारिणी भंग कर सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी गठित की गई। साथ ही अगले साल सात फरवरी को होने वाले युद्ध सम्मान कांगव दिवस समारोह को भव्य रूप से आयोजित करने पर चर्चा की गई। नई कार्यकारिणी में कैप्टन राजेंद्र सिंह परगाई अध्यक्ष, सूबेदार बल्लभ धामी उपाध्यक्ष, सूबेदार कैलाश जोशी कोषाध्यक्ष, नायक भूपेंद्र सिंह खोलिया सचिव और कैप्टन जगदीश चंद्र पांडे प्रवक्ता बनाए गए। कैप्टन बुद्धि बल्लभ, कैप्टन होशियार थापा और कैप्टन अर्जुन सिंह घटाल को संरक्षक नियुक्त किया गया। बैठक के समापन पर गौरव सेनानियों ने आपसी एकता, भाईचारे और संगठन की मजबूती का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Dehradun News: कुमाऊं रेजिमेंट का 214 वां स्थापना दिवस धू...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.