Rudrapur News: आज सीमैप के सामने बंद रहेगी रेलवे क्रासिंग
रुद्रपुर, अगस्त 13 -- Rudrapur News: पंतनगर। इज्जतनगर मंडल के पंतनगर-लालकुआं रेलखंड के बीच दवाई फार्म (सीमैप) स्थित समपार संख्या 48/सी पर रेल पैनल अनलोडिंग का कार्य किया जाएगा। इसके चलते 14 अगस्त को सुबह आठ बजे से शाम छह बजे तक इस समपार से सड़क यातायात पूरी तरह बंद रहेगा। रेल प्रशासन के अनुसार समपार संख्या 48/सी किमी. संख्या 60/11-12 पर स्थित है। कार्य के दौरान सड़क उपयोगकर्ताओं के लिए वैकल्पिक मार्ग के तौर पर समपार और अंडरपास का उपयोग किया जा सकेगा। रेल प्रशासन ने वाहन चालकों और स्थानीय लोगों से वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.