Rudrapur News: आईलेट्स संचालक की हादसे में मौत के मामले में वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा
रुद्रपुर, जुलाई 28 -- Rudrapur News: सितारगंज। कोचिंग सेंटर के संचालक की हादसे में हुई मौत में मामले में पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज किया है। ग्राम लौका निवासी जगतार सिंह पुत्र टेकचंद ने पुलिस को दी तहरीर में कहा कि उनका बेटा अनुज कंबोज आईलेट्स सेंटर जर्नी अबाउड के नाम से सेंटर चलाता था। 21 जुलाई की रात को उनका बेटा घर के लिए आ रहा था। अनुग्रह आश्रम से समीप अनुज बाइक को साइड में रोककर कॉल पर बात कर रहा था। इस बीच टैंकर ने बेटे को टक्कर मार दी। हादसे में उसकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.