रुद्रपुर, सितम्बर 30 -- Rudrapur News: शक्तिफार्म। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से चलाए जा रहे सेवा संकल्प अभियान के तहत शक्तिफार्म सेक्टर प्रथम के आंगनवाड़ी केंद्र निर्मलनगर और सेक्टर द्वितीय के गोविंदनगर में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान केंद्रों पर भारतीय संस्कृति की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम का उद्घाटन निर्मलनगर की भाजपा नेत्री विमला देवी और प्रधान नमिता मंडल ने किया। वहीं, निर्मलनगर नंबर सात केंद्र में मुख्य अतिथि दर्जाधारी संजय बाछाड़, मीनाक्षी विश्वास, भाजपा मंडल अध्यक्ष गोविंद ताल्लुकदार, संजना मंडल और बीडीसी विश्वजीत ने संयुक्त रूप से शुभारंभ किया। समारोह में लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए सरकारी योजनाओं का लाभ मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया। यह भी पढ़ें- आंगन मिलन कार्यक्रम म...