रुद्रपुर, अगस्त 25 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। बाजपुर क्षेत्र की एक आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ती की नियुक्ति से जुड़े अभिलेखों में कथित विसंगतियों का मामला सामने आया है। ग्राम भट्पुरी निवासी कमला तिवारी ने मुख्य विकास अधिकारी को पत्र भेजकर बाल विकास परियोजना अधिकारी, बाजपुर की जांच को तथ्यात्मक एवं निष्पक्ष नहीं बताते हुए प्रकरण की दोबारा गहन जांच कराने की मांग की है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया है कि संबंधित अभिलेखों में जन्मतिथि, बीपीएल प्रमाणपत्र और पहचान संबंधी दस्तावेजों में अंतर होने के बावजूद इन बिंदुओं को जांच में पर्याप्त गंभीरता से नहीं लिया गया।

शिकायत में उठाए गए बिंदु शिकायत में कहा गया है कि संबंधित आंगनबाड़ी सहायिका/कार्यकर्ती गुरमीत कौर पत्नी मंजीत सिंह, निवासी पहाड़पुर, बाजपुर के कक्षा आठ के शैक्षिक प्रमाणपत्र म...