Rudrapur News: आंगनबाड़ी केंद्रों पर आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के तहत सोमवार को जिले के 150 से अधिक आंगनबाड़ी केंद्रों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। इनमें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश, जिला व मंडल पदाधिकारियों और कार्यकत्रियों ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों, सहायिकाओं और लाभार्थी महिलाओं के साथ सहभागिता की। कार्यक्रमों में प्रदेश महामंत्री रश्मि रस्तोगी, जिलाध्यक्ष विनीता सक्सेना और जिला संयोजक स्वाति शर्मा समेत विभिन्न मंडलों की अध्यक्ष व प्रभारी मौजूद रहीं। पात्र लाभार्थी महिलाओं को मुख्यमंत्री महालक्ष्मी किट वितरित की गईं। साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को उनके सराहनीय योगदान के लिए प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया। यह भी पढ़ें- Roorki News: महिलाओं को दी योजनाओं की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.