Rudrapur News: अस्पताल में हंगामा, अभद्रता के विरोध में एक घंटे ओपीडी सेवा रही बाधित
रुद्रपुर, अगस्त 22 -- Rudrapur News: सितारगंज, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय में चिकित्साधिकारी और स्टाफ के साथ अभद्रता के विरोध में शनिवार को डॉक्टरों ने एक घंटे तक ओपीडी सेवाएं ठप रखीं। इसके बाद चिकित्सकों ने बांह पर काली पट्टी बांधकर विरोध जताते हुए मरीजों का इलाज किया। अस्पताल के अधीक्षक डॉ. कुलदीप यादव ने बताया कि शुक्रवार दोपहर इमरजेंसी में थारू तिसौर निवासी एक युवक अपने रिश्तेदार को लेकर आया था। उसने तुरंत मेडिकल रिपोर्ट बनाने का दबाव बनाया, जिस पर डॉक्टर ने नियमानुसार कोतवाली से पुलिस मेमो लाने को कहा। मेमो मिलने के बाद रिपोर्ट तैयार कर दी गई, लेकिन आरोप है कि युवक ने इस दौरान डॉक्टर व स्टाफ के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की। अस्पताल प्रशासन का यह भी आरोप है कि युवक ने भ्रामक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल की, जिससे अस्पताल की साख ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.