रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। उप जिला चिकित्सालय में विशेषज्ञ चिकित्सकों की कमी और स्वास्थ्य सेवाओं की बदहाल व्यवस्था का आरोप लगाते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को अस्पताल परिसर में प्रदर्शन कर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने अस्पताल में रिक्त पदों पर विशेषज्ञ डॉक्टरों की नियुक्ति, नर्सिंग स्टाफ की तैनाती और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की।

आंदोलन की चेतावनी कांग्रेस नेताओं ने कहा कि 100 बेड वाले उप जिला चिकित्सालय में 30 चिकित्सकों के पद स्वीकृत हैं, लेकिन वर्तमान में कई पद खाली हैं। प्रतिदिन लगभग 800 मरीज ओपीडी में पहुंचते हैं, जबकि उपलब्ध चिकित्सकों की संख्या जरूरत से काफी कम है। हाल ही में सात वरिष्ठ चिकित्सकों के स्थानांतरण के बाद स्वास्थ्य सेवाएं और अधिक प्रभावित हुई हैं। नए चिकित्सकों की तैना...