Rudrapur News: अवैध ले ऑफ के खिलाफ भगवती के श्रमिकों ने किया प्रदर्शन
रुद्रपुर, जुलाई 3 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, संवाददाता। सिडकुल पंतनगर स्थित भगवती प्रोडक्ट्स लिमिटेड में घोषित ले ऑफ के विरोध में शुक्रवार को भगवती इम्पलाइज यूनियन के बैनर तले श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया। इसके बाद श्रमिकों ने उप श्रमायुक्त को ज्ञापन सौंपकर ले ऑफ को तत्काल समाप्त कराने, प्लांट दोबारा संचालित कराने और सभी श्रमिकों की कार्य बहाली की मांग उठाई। ज्ञापन में श्रमिकों ने कहा कि कंपनी में न्यूनतम वेतन लागू करने और श्रमिकों की कुशल श्रेणी बहाल करने को लेकर औद्योगिक विवाद पहले से लंबित है। इसी बीच प्रबंधन ने नोटिस चस्पा कर एक जुलाई 2026 से लंबी अवधि के लिए लेऑफ घोषित कर दिया, जिससे पहले से कम वेतन पर काम कर रहे श्रमिकों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। यह भी पढ़ें- Gorakhpur News: अर्थ एवं संख्या विभाग के आउ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.