Rudrapur News: अल्केमिस्ट के वेदांश गणित ओलंपियाड में बने स्टेट टॉपर
रुद्रपुर, जुलाई 11 -- Rudrapur News: खटीमा। अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल खटीमा के विद्यार्थियों ने ओलंपियाड में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और जनपद का नाम रोशन किया है। विद्यालय के छात्र वेदांश अग्रवाल ने गणित ओलंपियाड में स्टेट टॉपर बनने का गौरव प्राप्त किया। वहीं श्रेष्ठ जोशी को उनके उत्कृष्ट शैक्षणिक प्रदर्शन के लिए एकेडमिक एक्सीलेंस सम्मान से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर अल्केमिस्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल को गोल्डन ट्रॉफी से भी सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर विद्यालय की चेयरपर्सन डॉ. दिव्या रावत, चेयरमैन वीरेन्द्र रावत, प्रधानाचार्य डॉ. जेपी गंगवार तथा उप प्रधानाचार्य बिंदु बत्रा ने विजेता बच्चों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- Sultanpu...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.