रुद्रपुर, अक्टूबर 10 -- Rudrapur News: रुद्रपुर, वरिष्ठ संवाददाता। शुक्रवार रात अलग-अलग जगह हुए हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों ही सिडकुल की अलग-अलग कंपनी में काम करते थे। पुलिस ने शनिवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए। पुलिस के मुताबिक, 45 वर्षीय पुष्कर पुत्र जगमोहन सिंह निवासी जयनगर दिनेशपुर मूल रूप से पौड़ी निवासी थे। वह सिडकुल की एक कंपनी में काम करते थे। शुक्रवार को वह ड्यूटी कर स्कूटी से वापस अपने कमरे पर जा रहे थे। इस दौरान सिडकुल चौक के पास अज्ञात वाहन ने स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर सिडकुल पुलिस ने मौके पर पहुंच और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी है। पुलिस...