रुद्रपुर, सितम्बर 5 -- Rudrapur News: किच्छा। अलग-अलग स्थानों से चोरों ने दो बाइक चोरी कर लीं। पुरानी गल्ला मंडी निवासी मोनू पुत्र राम गोपाल ने तहरीर में बताया कि तीन सितंबर की रात उसने बाइक घर के सामने लॉक कर खड़ी की थी। सुबह बाइक गायब मिली। वहीं अनीशा पत्नी राहुल ने बताया कि उनके पति ने तीन सितंबर को घर के बाहर बाइक खड़ी की थी, जो सुबह नहीं मिली। पुलिस ने दोनों मामलों में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है। यह भी पढ़ें- Palamu News: घर के सामने पार्क बाइक की हुई चोरी

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...