रुद्रपुर, अक्टूबर 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस ने अलग-अलग घटनाओं में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक पर ससुर से मारपीट करने का आरोप है, जबकि तीन अन्य दुर्गा पूजा महोत्सव के दौरान झगड़ रहे थे। पुलिस ने चारों के खिलाफ बीएनएसएस की संबंधित धाराओं में कार्रवाई कर चालानी रिपोर्ट न्यायालय भेजी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...