Rudrapur News: अमिता चुनीं गई तीज क्वीन, रमा- नीतू बनीं सावन सुंदरी
रुद्रपुर, अगस्त 19 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। लायंस क्लब ने सोमवार को तीज महोत्सव मनाया। महोत्सव में अमिता त्रिवेदी को तीज क्वीन चुना गया। रमा अग्रवाल व नीतू भट्ट ने सावन सुंदरी का खिताब जीता। शिखा बंसल को बेस्ट रैम्प वॉक, ममता अग्रवाल को बेस्ट मेहंदी डिजाइन का पुरस्कार दिया गया। समयनिष्ठता के लिए बबिता अग्रवाल को पुरस्कृत किया गया। पार्सल पासिंग गेम की विजेता मिली मलिक रहीं। कार्यक्रम में क्लब की महिला सदस्यों ने पारंपरिक परिधानों में सजकर उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। विभिन्न मनोरंजक खेलों, नृत्य, मेहंदी व रैम्प वॉक सहित अनेक गतिविधियों ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। क्लब में पुरुषों के लिए भी मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किये गए जिसमे नितिन रस्तोगी और सीए अजय अग्रवाल विजयी रहे। कार्यक्रम का संचालन शिल्पा पांडेय व विभूति भटनागर न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.