Rudrapur News: अमाऊं में सरकारी भूमि पर सार्वजनिक पार्क बनवाने की सीएम से मांग
रुद्रपुर, सितम्बर 25 -- Rudrapur News: खटीमा। भाजपा नेता व जामा मस्जिद के प्रशासक कामिल खान ने अमाऊं की सरकारी भूमि पर सार्वजनिक पार्क बनाने की मांग मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से की है। शुक्रवार को इस आशय का पत्र कामिल खान ने मुख्यमंत्री को दिया। भाजपा नेता ने सीएम को बताया कि अमाऊं में खसरा संख्या 158/1, रकबा 0.6260 हेक्टेयर भूमि श्रेणी नई परती (सरकारी भूमि) के रूप में राजस्व अभिलेखों में दर्ज है। इस सरकारी भूमि पर वर्तमान में कुछ भूमाफियाओं ने जबरन दबंगई के बल पर कब्जा कर लिया है। अवैध प्लॉटिंग कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इसलिए सरकारी भूमि के संरक्षण तथा क्षेत्रवासियों के सार्वजनिक हित को दृष्टिगत रखते हुए इस भूमि को शहरी विकास विभाग को हस्तांतरित कर वहां सार्वजनिक पार्क, हरित क्षेत्र एवं जनोपयोगी सुविधाएं विकसित कराया जाना जनहि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.