Rudrapur News: अभिभावक सम्मेलन में संस्कारयुक्त शिक्षा और अनुशासन पर दिया जोर
रुद्रपुर, जुलाई 26 -- Rudrapur News: अजय जोशी, रुद्रपुर। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज आदर्श कॉलोनी में रविवार को शिक्षक-अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ राजेन्द्र शर्मा, महेन्द्र जलाल एवं प्रधानाचार्य नीरज अग्रवाल ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मुख्य अतिथि मनोज अरोरा ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, अनुशासन, संस्कारयुक्त शिक्षा और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण पर जोर दिया। अध्यक्षता कर रहे राजेन्द्र शर्मा ने विद्या भारती के विद्यालयों की विशेषताओं पर प्रकाश डाला। अभिभावकों ने विद्यालय की शिक्षण व्यवस्था और अनुशासन की सराहना की। यह भी पढ़ें- Lakhimpur Khiri News: आचार्य बैठक में दिए गए शिक्षा टिप्स
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.