Rudrapur News: अभिभावक-शिक्षक समन्वय से ही बनेंगे बेहतर संस्कार और परिणाम
रुद्रपुर, अगस्त 2 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। आदर्श कॉलोनी में स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में रविवार को वरिष्ठ कक्षाओं के विद्यार्थियों का अभिभावक सम्मेलन आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य नीरज कुमार अग्रवाल एवं अभिभावक प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। सम्मेलन में अभिभावकों ने वर्तमान समय में अभिभावक-शिक्षक समन्वय की आवश्यकता पर जोर देते हुए विद्यालय की अनुशासन व्यवस्था, शिक्षण वातावरण और आचार्यों के व्यवहार की सराहना की। विद्यालय के आचार्यों ने अभिभावकों से घर का वातावरण अध्ययन के अनुकूल बनाए रखने तथा बच्चों की नियमित शैक्षिक गतिविधियों पर ध्यान देने का आग्रह किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.