Rudrapur News: अब शहरों की तरह ही गांवों में भी डोर-टू-डोर होगा कूड़ा का संग्रह
रुद्रपुर, जुलाई 25 -- Rudrapur News: खटीमा। ग्रामीण क्षेत्रों में भी अब शहरों की तर्ज पर घर-घर से कूड़ा संग्रह किया जाएगा। इसकी शुरुआत शनिवार को चकरपुर से हुई। जिला पंचायत अध्यक्ष अजय मौर्या ने कूड़ा संग्रहण वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि यह पहल ग्रामीण क्षेत्रों को स्वच्छ, सुंदर और स्वस्थ बनाने के साथ पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम है। जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। इसके बाद अजय मौर्या ने चकरपुर मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी योजना के तहत 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की प्रतियोगिता का शुभारंभ किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.