Rudrapur News: अनन्या अग्रवाल बनी तीज क्वीन
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: किच्छा। अग्रवाल महिला समिति की ओर से रविवार शाम रुद्रपुर रोड स्थित बैंक्वेट हॉल में हरियाली तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विभिन्न मनोरंजक कार्यक्रमों, खेलों और प्रतियोगिताओं ने महोत्सव में खूब रंग जमाया। महोत्सव में अनन्या अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। समिति पदाधिकारियों ने उपस्थित महिलाओं का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन महिलाओं को एक-दूसरे से जुड़ने, अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने और भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को आगे बढ़ाने का अवसर देते हैं। महिलाओं ने गीत-संगीत, नृत्य और मनोरंजक प्रस्तुतियों के साथ तीज उत्सव को यादगार बनाया। यहां मंजू गोयल, रितु अग्रवाल, पूजा गोयल, पूनम अग्रवाल, सीमा गोयल, मंजू, मोना सिंघल, सुमन गर्ग आदि रहीं। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.