रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: रुद्रपुर। अधिवक्ता परिषद देवभूमि उत्तराखंड की ऊधमसिंह नगर इकाई की ओर से रविवार को वार्ड नंबर 37 स्थित काली मंदिर रविंद्र नगर में न्याय परामर्श शिविर आयोजित किया गया। शिविर में लोगों को विभिन्न कानूनी मामलों में आवश्यक परामर्श एवं न्यायिक अधिकारों की जानकारी दी गई। परिषद पदाधिकारियों ने लोगों की कानूनी समस्याएं सुनीं और उन्हें संबंधित मामलों में उचित मार्गदर्शन दिया। शिविर का उद्देश्य आमजन को न्यायिक प्रक्रिया और उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक करना रहा। शिविर में अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष डीडी गुणवंत, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, अनीता सक्सेना, महामंत्री दुर्गेश मोहन शर्मा, कोषाध्यक्ष विजय प्रजापति, विशिष्ट सदस्य संजय सिंह, दिनेश गुप्ता और पार्षद विष्णु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...