Rudrapur News: अधिवक्ता ऐश्वर्या शर्मा को मिला तीज क्वीन का खिताब
रुद्रपुर, अगस्त 17 -- Rudrapur News: खटीमा, संवाददाता। अधिवक्ता बार एसोसिएशन खटीमा की ओर से एक रिसॉर्ट में तीज महोत्सव का आयोजन किया गया। इसमें महिला अधिवक्ताओं ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। विभिन्न मनोरंजक और खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। अधिवक्ता ऐश्वर्या शर्मा को तीज क्वीन चुना गया। महोत्सव की मुख्य अतिथि एडीजे अंजली नौनियाल और एसीजेएम त्रिचा रावत रहीं। बार एसोसिएशन की महिला उपाध्यक्ष शहाना बेगम के नेतृत्व में आयोजित महोत्सव में महिला अधिवक्ताओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। सावन के गीतों पर उन्होंने नृत्य प्रस्तुत कर समा बांध दिया। प्रतियोगिताओं में भी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान बार काउंसिल ऑफ इंडिया उत्तराखंड की सदस्य सुशीला मेहता, अमनदीप कौर, दर्जाधारी मोहनी पोखरिया, अधिवक्ता इरम राना, पूर्व उपाध्यक्ष ममता श...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.