रुद्रपुर, अक्टूबर 9 -- Rudrapur News: खटीमा। सैनिक विश्राम गृह में शुक्रवार को सैनिक कल्याण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल सीपी कोठारी ने 40 पूर्व सैनिकों व वीर नारियों की समस्याओं को सुना। उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। साथ ही केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित विभिन्न सैनिक कल्याणकारी योजनाओं, हाउस टैक्स एवं प्रधानमंत्री छात्रवृत्ति योजना के संबंध में जानकारी प्रदान दी गई।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...