Rudrapur News: अधिकारियों के आश्वासन पर माने कच्चे आढ़ती, धान खरीद शुरू
रुद्रपुर, अक्टूबर 23 -- खटीमा मंडी में धान की तौल फिर शुरू Rudrapur News: खटीमा संवाददाता। कच्चे आढ़तियों की ओर से गुरुवार को धान की तौल बंद किए जाने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। शुक्रवार को अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा और आरएमओ लता मिश्रा ने खटीमा मंडी पहुंचकर कच्चे आढ़तियों, किसानों और राइस मिलर्स के साथ वार्ता की। कच्चे आढ़तियों के माध्यम से खरीदे गए धान को उनके आईडी पोर्टल पर दर्ज कराने का आश्वासन मिलने के बाद आढ़तियों ने दोबारा धान की तौल शुरू कर दी। इससे किसानों ने राहत की सांस ली। कच्चे आढ़तियों के माध्यम से 40 से अधिक ट्रालियों की तौल की गई। केंद्र सरकार के नए आदेश के बाद राइस मिलर्स ने धान खरीद रोक दी थी। आदेश के अनुसार जिन राइस मिलर्स पर पिछले सीजन का कस्टम मिल्ड राइस (सीएमआर) बकाया है, उन्हें नए सीजन का धान आवंटित नहीं किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.