रुद्रपुर, अक्टूबर 22 -- Rudrapur News: खटीमा। गवर्नमेंट ग्रांट एक्ट के तहत ग्राम भैसिहा में भूमि के मामले में सिविल कोर्ट का फैसला आने के बावजूद पीड़ितों को जमीन पर कब्जा नहीं मिला है। पीड़ित सईद अहमद एवं अन्य ने उपजिलाधिकारी को शिकायती पत्र देकर भूमि पर कब्जा दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित सईद अहमद का कहना है कि सिविल जज (जूनियर डिवीजन), खटीमा की अदालत ने चार अप्रैल को उनके पक्ष में फैसला सुनाते हुए उन्हें भूमि का असल पट्टेदार घोषित किया था। आरोप है कि अदालती आदेश के बावजूद प्रतिवादी पक्ष के लोग ताकत के बल पर जमीन का कब्जा नहीं छोड़ रहे हैं। वे खेत की बैनामा रजिस्ट्री दिखाकर लोगों को जमीन पर अवैध कब्जा दिला रहे हैं। पीड़ितों ने यह भी आरोप लगाया कि उन्हें लगातार जान से मारने की धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने एसडीएम से मांग की है कि स्था...